देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: देहरादून। विभिन्न लंबित मांगों और पूर्व में किए गए वादों को पूरा न किए जाने से नाराज उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन (सीटू से संबद्ध) ने मंगलवार को गांधी पार्क से सचिवालय तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए कूच किया। आशा कार्यकत्रियों ने सचिवालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें उन्होंने याद दिलाया कि तीन मार्च 2024 को मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यूनियन ने सरकार को सख्त चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो प्रदेशभर की आशाएं 11 नवंबर 2026 से कार्य बहिष्कार करेंगी। इसके साथ ही 18, 19 और 20 नवंबर 2026 को सचिवालय पर होने वाले सीटू के 'महापड़ाव' में भी प्रदेशभर की आशाएं बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करेंगी।इस विरोध प्...