Dehradun News: मानचित्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुनील घिल्डियाल
देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में पंजीकृत मानचित्रकार एसोसिएशन चुनाव में इंजी. सुनील दत्त घिल्डियाल को अध्यक्ष को अध्यक्ष चुना गया।शनिवार को चुनाव अधिकारी इंजी. चंद्र प्रकाश आहुजा, राजेंद्र शर्मा और डी.डी. रयाल की मौजूदगी में पर्ची डालकर नए संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें दीपक शर्मा को उपाध्यक्ष, कांता कुकरेती को महासचिव और फिरोज खान को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सचिव पद पर देवकी नेगी व पीयूष सिंह रुहेला तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में रूपा प्रजापति व संजय भट्ट की नियुक्ति की गई। कार्यकारिणी सदस्यों में देवेंद्र प्रजापति, नवीन पांडे, संजय गौड़, नगमा, सुचिका भट्ट, राजकुमारी राणा, प्रवीन भंडारी और अनिल सिंह को शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.