Dehradun News: माधव कुंज में दीपावली के उपलक्ष्य में हुआ हवन-पूजन, स्वयंसेवकों ने दी आहुति
देहरादून, नवम्बर 7 -- Dehradun News: नई टिहरी। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय माधव कुंज, नई टिहरी में विधिवत हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित संघ एवं भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुतियां डालकर सुख, समृद्धि, शांति एवं राष्ट्र के कल्याण की कामना की। हवन-पूजन का आयोजन पंडित सीताराम भट्ट द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। हवन के दौरान वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना रहा। उपस्थित लोगों ने दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी व्यक्त किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Dehradun News: माधव कुंज में दीपावली के उपलक्ष्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.