देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: वरिष्ठ संवाददाता, देहरादून। कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की माजरा शाखा की ओर से सातों-आठों, गौरा पूजन एवं डोर-दूर्वा-बीरूड़ पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के लोगों ने रक्षा धागा धारण किया, जिसके बाद महिलाओं ने कथा सुनकर गले में दूर्वा धागा पहना।परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूजन के पश्चात महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से गौरा-महेश की प्रतिमाओं को गोद में खिलाया और सिर पर रखकर परिक्रमा करते हुए बाला खेलने की परंपरा निभाई। सप्तधान्यों, अनाजों, तिल और धान के पौधों तथा फूल-पत्तियों से निर्मित गौरा-महेश की प्रतिमाओं का बीरूड़, फल व फूलों से पूजन किया गया। यह भी पढ़ें- Champawat News: शिव शंकर चले कैलाश, बुंदिया गिरने लगी... पांच दिनों तक चलने वाल...