Dehradun News: मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों, विभागों में पदोन्नति समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस बल ने सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। सोमवार को उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चमोली आदि समेत 13 जिलों से पहुंचे मिनिस्ट्रियल कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने ढोल दमाऊ और मसकबीन के साथ रैली निकाली और सचिवालय कूच किया। रैली परेड ग्राउंड से तिब्बती मार्केट, लैंसडोन चौक और कनक चौक होते हुए सचिवालय पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.