Dehradun News: महिलाओं के कठिन संघर्ष की कहानी बयां करती है फिल्म 'घस्यारी'
देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मां शक्ति पिक्चर्स के बैनर तले नई उत्तराखंडी फिल्म 'घस्यारी' का पोस्टर बुधवार को प्रेस क्लब में जारी किया। यह फिल्म 23 अक्तूबर से मोहकमपुर स्थित मॉल ऑफ देहरादून के पीवीआर मल्टीप्लेक्स और दिल्ली एनसीआर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।बुधवार को फिल्म के सम्बंध में हुई प्रेसवार्ता में निर्मात्री परिणिता और निर्देशक सुनील बडोनी ने बताया कि 'घस्यारी' उत्तराखंड के पहाड़ों में रहने वाली महिलाओं के कठिन और संघर्षपूर्ण दैनिक जीवन पर आधारित फिल्म है। सुबह से शाम तक उनका जीवन कभी न खत्म होने वाले संघर्षों से भरा होता है। हर सुबह वह मवेशियों के लिए चारा और रसोई के लिए जलाऊ लकड़ी एकत्र करने जंगल जाती हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गढ़वाली फिल्म 'चन्द्रा' में दिखेगी उत्तराखंड की लोकसंस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.