देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: देहरादून। 4/5 गोरखा रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने गुरुवार को इंदर बाबा मार्ग स्थित स्मारक पर महावीर चक्र (मरणोपरांत) विजेता ले. कर्नल आईबीएस (इंदर) बाबा और अन्य वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह में 1987 के अभियान की शौर्यगाथा को याद किया गया। 13 अक्तूबर 1987 को पैरा कमांडो और 13 सिख लाइट इन्फैंट्री को सुरक्षित निकालने के बाद पलाली बेस लौटते समय कोंडाविल के घनी आबादी वाले इलाके में बटालियन की लिट्टे से मुठभेड़ हुई थी। कमान अधिकारी कर्नल आईबीएस बाबा, मेजर रणधीर सिंह, मेजर एनजेडी सिंह, लेफ्टिनेंट राज सिन्हा और ब्रिगेड से जुड़े कैप्टन जेके थापा के नेतृत्व में जवानों ने लिट्टे की सुरक्षा को तोड़ते हुए कोंडाविल पर कब्जा किया। इस युद्ध में कर्नल बाबा (महावीर चक्र) और मेजर एनजेडी स...