Dehradun News: महानवमी पर साइकिल राइड से दिया ड्रग फ्री देहरादून का संदेश
देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: देहरादून। महानवमी के अवसर पर सोमवार को देहरादून साइकिलिंग क्लब ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए 'ड्रग फ्री देहरादून' जागरूकता साइकिल राइड निकाली। सुबह पांच बजे बल्लूपुर से शुरू हुई राइड पंडितवाड़ी, प्रेमनगर, नंदा की चौकी, कोटड़ा सन्तोर, फुलसैनी और आमवाला होते हुए चौकी धौलास में संपन्न हुई। राइड का नेतृत्व क्लब के उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह और मार्केटिंग प्रमुख रिकी गोस्वामी ने किया। मनिंदर सिंह ने कहा कि क्लब का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के युवाओं को नशे से बचाकर उनकी ऊर्जा खेल और स्वास्थ्य की ओर मोड़ना है। रिकी गोस्वामी ने बताया कि मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही शहर के प्रमुख स्कूलों और कॉलेजों से संपर्क किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: महानवमी पर देहरादून साइकिलिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.