देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: नई टिहरी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर टिहरी जिले में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठों,स्थानीय देवी-देवताओं के मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।मंदिरों में पूजा,हवन-यज्ञ,हरियाली अर्पण और कन्या पूजन के साथ नवरात्र पर्व का समापन हुआ। सोमवार को महानवमी पर टिहरी जिले के प्रमुख शक्तिपीठों मां सुरकंडा देवी,मां चंद्रबदनी,मां कुंजापुरी,मां राजराजेश्वरी जलेड,भटखेम,नवदुर्गा मंदिर बौराड़ी,सनातन नवदुर्गा मंदिर,जानकी मंदिर,ज्वालामुखी,दुध्याडी देवी से लेकर अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन का विशेष धार्मिक महत्व रहा। य...