देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता  त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर वाल्मीकि समाज उत्थान सभा की ओर से नगर में बैंड बाजों व आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।श्री सनातन धर्म मंदिर में भगवान वाल्मीकि व डोली की पूजा अर्चना के बाद जयकारों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। यात्रा मलिंगार चौक, गुरुद्वारा चौक, लंढौर चौक, लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक व मालरोड होते हुए लाइब्रेरी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर तक गई। यहां प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी झांकियों के साथ ही राम दरबार, शिव परिवार सहित अनेक आकर्षक झांकियों व डोली के दर्शन कर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य श...