Dehradun News: मसूरी रोपवे परियोजना की रफ्तार धीमी, 5-6 पिलरों की सुरक्षा पर उठे सवाल : जुगरान
देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता। पुरकुल-मसूरी रोपवे की बहुप्रतीक्षित महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान ने गंभीर सवाल उठाए l जुगरान ने बताया कि उन्होंने बीते दो दिनों में परियोजना के 26 पिलरों का ग्राउंड जीरो पर जाकर मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान 5 से 6 पिलरों में सुरक्षा के लिहाज से समीक्षा और जांच की आवश्यकता महसूस की गई। साथ ही निर्माण कार्य की गति भी काफी धीमी पाई गई। जुगरान के अनुसार, प्रारम्भ में 285 करोड़ रुपये की यह परियोजना अब बढ़कर लगभग 350 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। लगभग साढ़े पांच किलोमीटर लंबी इस रोपवे में 52 केबिन होंगे और पुरकुल से मसूरी का सफर महज 35 मिनट में पूरा होगा। उन्होंने बताया कि परियोजना को सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना था, जिसे अब बढ़ाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.