देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: दून-मसूरी मार्ग पर कुठाल गेट से आगे एक तेज रफ्तार लोडर वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान दून अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राजपुर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि विश्वकर्मा कॉलोनी, भंडारी बाग, पटेलनगर निवासी रघुवीर सिंह असवाल ने बताया कि उनका बेटा सारांश असवाल (25) बीते 25 जुलाई की शाम करीब चार बजे अपने दोस्त मनजीत पुंडीर के साथ बाइक से मसूरी जा रहा था। मनजीत मूल रूप से जौनपुर, टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। जब वे कुठाल गेट से आगे लोहे के डबल पुल से लगभग 500 मीटर दूर पहुंचे त...