Dehradun News: मसूरी रोड पर खाई में गिरा स्कूटर सवार, घायल
देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: देहरादून। मसूरी रोड पर देररात एक स्कूटर सवार अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर उसे खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर सहस्त्रधारा स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से उपनिरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शिव मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी सवार अत्यंत खड़ी खाई में गिरा मिला। अंधेरे और दुर्गम भू-भाग के बावजूद एसडीआरएफ ने जिला पुलिस के साथ समन्वय कर तकनीकी उपकरणों की मदद से घायल तक पहुंच बनाई। उसे स्ट्रेचर में सुरक्षित बांधकर खाई से बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को आगे के इलाज के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायल की पहचान रोहित (36) पुत्र सुरेश, निवासी आवास विकास कॉलोनी, ऋषिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.