Dehradun News: मसूरी में शहीद भगत सिंह चौक पर जमकर चले लात-घूंसे
देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: मसूरीं। संवाददाता मसूरी में देर रात्रि को शहीद भगत सिह चौक पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।पर्यटन नगरी में गत देर रात्रि स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना किस कारण हुई, इसका पता नहीं चल पाया और ना ही किसी पक्ष ने अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर दी है। लोों ने कहा कि मारपीट व विवाद की घटनाओं से पर्यटन प्रभावित होगा। लोगों में भय का माहौल पैदा होगा। झगड़े के दौरान कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा जबकि सौ मीटर पर पुलिस चौकी है। मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मारपीट करने वालों को चिन्हित कर रही है ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.