Dehradun News: मसूरी में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया ने मारी बाजी
देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। रोटरी क्लब मसूरी, हिना सनशाइन ब्यूटी पार्लर एवं स्टोट्राक होटल्स लग्जरी की ओर से आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया ने मारी बाजी।स्थानीय महिलाओं एवं युवतियों की कला और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होटल के सभागार में किया गया। रोटरी क्लब मसूरी, हिना सनशाइन ब्यूटी पार्लर एवं स्टोट्राक होटल्स लग्जरी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें कुल 46 प्रतिभागियों ने अपनी सुंदर एवं आकर्षक मेहंदी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं में पायल रावत ने प्रथम स्थान, निहारिका ने द्वितीय स्थान तथा सिमरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति-चिह्न एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.