देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता मसूरी में होम स्टे में महिला की मौत के मामले में मसूरी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।15 जून को  टिपरी धार स्थित कियाना होम स्टे में ठहरी पारुपुडी राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला के साथ उनका पति भी मौजूद था। मृतका के परिजनों द्वारा कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर उक्त मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। शनिवार को पुलिस द्वारा सोमयाजुला चरण पुत्र एम. दुर्गा प्रसाद, निवासी जी-2 टावर-13, फेज-3, द्वितीय तल, किवर्ड कुंजनगर मधु विहार पूर्वी दिल्ली को नई दिल्ली से  गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को  न्यायिक मजिस्ट्रेट मसूरी के समक्ष प्रस्तुत किया। मसूरी कोतवाली के निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने ब...