Dehradun News: मसूरी में बारिश से जन जीवन प्रभावित ,लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े
देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। पहाड़ों की रानी मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। रुक-रुक कर हुई बारिश और घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।शनिवार को सुबह के समय खिली हल्की धूप के बाद दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर हुई बारिश और घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।अंधेरा सा छा गया जिसके चलते वाहनों की लाइट जलाकर चलानी पड़ी। अपराह्न 3:00 करीब भारी बारिश होने से माल रोड पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई जिससे पैदल चलने वालों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Nainital News: सरोवर नगरी सुबह से ही कोहरे की चादर में लिपटी रही नगर पालिका की अधिकांश नालियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.