देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। वीक एंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। विशेष कर किंक्रेग लाइब्रेरी रोड, गांधी चौक, मोती लाल नेहरू मार्ग, मालरोड, पिक्चर पैलेस व लंढौर क्षेत्र में कई बार जाम लगने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जुलाई में बरसात का मौसम होने व मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों के खुलने के बाद पर्यटन सीजन कम हो जाता है। कम संख्या में पर्यटक ही मसूरी आते हैं, लेकिन इस बार पर्यटकों का मसूरी आना यहां के पर्यटन के लिए उर्जा देने वाला है। खास कर वीक एंड पर तो मसूरी में पचास से साठ प्रतिशत होटलों में पर्यटक रुके हैं। बारिश का मौसम होने पर रोड खराब होने मलबा आने से बाधित होने के चलते कम संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन इस वीक एंड ऐसा नहीं लगा कि सीजन कम हो रहा है। मालर...