Dehradun News: मसूरी में दो युवतियों के बाद मां भिड़ीं
देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता मसूरी में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। टाउन हॉल से पिक्चर पैलेस जाने वाली सड़क पर दो युवतियां आपस में भिड़ गईं और देखते ही देखते परिजनों में विवाद हो गया। सार्वजनिक जगह पर झगड़ा और हुड़दंग करने पर पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।घटना बुधवार देर रात को टाउन हॉल के पास हुई। दो युवतियां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगीं। शोर सुनकर दोनों की माताएं भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि दोनों युवतियों की मां आपस में उलझ गई। दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया और सड़क पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रात्रि अधिकारी एसआई रजनीश कुमार, कुलड़ी चौकी प्रभारी महिला एसआई संयोगिता और महिला पीएसी बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.