Dehradun News: मसूरी माल रोड: काब्लिंग पत्थर बरसात में बने दुघर्टना की वजह
देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता पर्यटन नगरी मसूरी के प्रसिद्ध माल रोड पर ग्रीन चौक के पास सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाए गए काब्लिंग (इंटरलॉकिंग पत्थर) अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बरसात का मौसम शुरू होते ही ये पत्थर अत्यधिक चिकने हो गए हैं, जिससे आए दिन दुपहिया वाहन फिसल रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं।मालरोड ग्रीन चौक पर रोड की सुंदरता के लिए लगाये गये काब्लिंग बरसात में परेशानी का सामना कारण बनते जा रहे हैं। दोपहर के समय बारिश के दौरान एक स्कूटर सवार महिला काब्लिंग पत्थरों पर फिसल कर सड़क पर गिर गई, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, ऐसी घटनाएं अब माल रोड पर रोज की बात हो चुकी हैं। इससे पहले जब ये पत्थर उखड़े हुए थे, तब पैदल चलने वाले राहगीर गिरकर घायल हो गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.