देहरादून, जुलाई 4 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटक सीजन लगभग समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है लेकिन मसूरी में अभी भी जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। हर दिन लगने वाले जाम के कारण आम आदमी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों वह अस्पताल जाने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रही है। बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं । मसूरी देहरादून मार्ग पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा।कई बार पुलिस प्रशासन द्वारा मसूरी के ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए नए-नए ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर दिए गए हैं लेकिन कोई भी निजात नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही जाम को सुचारु करने के लिए नगर पालिका द्वारा संविदा पर कर्मचारी भी रखे गए हैं लेकिन फिर भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। हर दिन लगने वाले ज...