Dehradun News: मसूरी घूमने गया गए परिवार का घर चोरों ने खंगाला
देहरादून, जुलाई 6 -- Dehradun News: मसूरी घूमने गए परिवार का बंद मकान चोर खंगाल ले गए। घटना का पता चार जुलाई को लगा। मामले में पांच जुलाई को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि सीता कुकरेती पत्नी मूर्तिराम कुकरेती निवासी बद्री विहार, लेन नंबर एक, भंडारी ने तहरीर दी। बताया कि वह बीते 28 जून को अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर मसूरी गई थीं। चार जुलाई को सुबह लगभग 11 बजे जब उनका परिवार वापस लौटा तो उनके होश उड़ गए। घर के गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर कमरे और अलमारी का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर अलमारी में रखे कीमती जेवर, विदेशी मुद्रा और कुछ अन्य सामान चुराकर ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोरी गए सामान की विस्तृत सूची वह अलग से उपलब्ध कराएंगी। एसओ नौटियाल ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.