Dehradun News: मसूरी के शिव प्रसाद चमोली को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता मसूरी के केम्पटी फॉल स्थित हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट के संस्थापक-निदेशक शिव प्रसाद चमोली को देश के सर्वोच्च साहसिक सम्मान तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 (आजीवन उपलब्धि) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में 84 वर्षीय चमोली को यह सम्मान प्रदान किया।
साहसिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान पर्वतारोहण, स्कीइंग और रिवर राफ्टिंग के क्षेत्र में छह दशक से अधिक समय तक उनके उल्लेखनीय योगदान और साहसिक अभियानों में ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से प्रदान किया जाता है। इसमें कांस्य प्रतिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.