Dehradun News: मरीजों की बात सुनने से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा सुधार
देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की वैश्विक थीम 'जीवित अनुभव सुने जाएं : वास्तविक आवाजें, वास्तविक बदलाव' के तहत मरीजों के अनुभवों को प्राथमिकता देने और मानसिक बीमारियों से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करने पर जोर दिया गया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. गीता जैन ने मनोचिकित्सा वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और जलपान वितरित किया। ओपीडी के निकट जागरूकता बूथ लगाकर मरीजों और तीमारदारों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। उन्हें जरूरत पड़ने पर बिना संकोच चिकित्सकीय सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सूर्या नर्सिंग कॉलेज, चक्रधरपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.