देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हिमालय के पारंपरिक मोटे अनाजों को वैज्ञानिक तकनीक से जोड़कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इसी उद्देश्य से बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज जवाहर नगर, मयकोटी में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 'केदारनाथ हिमालय से वैश्विक बाजारों तक महिला एवं युवा सशक्तीकरण के माध्यम से मोटे अनाजों की पारंपरिक विरासत का पुनरुद्धार' विषय पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून के निदेशक डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी, उत्तराखंड और उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून के सहयोग से आयोजित इस कार्...