Dehradun News: मनोवैज्ञानिक मेले में परखे ध्यान और भावनात्मक पहलू
देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खुलकर संवाद जरूरी है। साथ ही भावनाओं की अभिव्यक्ति भी बेहद आवश्यक है। बुधवार को एमकेपी पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान संघ की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में ये बात कही गई।मेले का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. ममता शर्मा ने किया। मेले में कोह्स ब्लॉक डिजाइन, स्ट्रूप टास्क, शैक्षणिक परीक्षा चिंता परीक्षण सहित विभिन्न मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराए गए। इनके माध्यम से प्रतिभागियों ने ध्यान, प्रत्यक्षण, अधिगम और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को समझा। संतुलन और शारीरिक समन्वय परखने के लिए खेलों के साथ 'ड्रॉ योर फेस' जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी हुईं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: एमकेपी में मनोवैज्ञानिक मेले में परखे ध्यान और भावनात्मक पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.