देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: देहरादून। जिला सहकारी बैंक, देहरादून के अध्यक्ष पद पर मनजीत रावत के निर्वाचित होने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जोशी ने देहरादून कचहरी पहुंचकर मनजीत रावत समेत अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों से मुलाकात की। गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि मनजीत रावत के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक सहकारिता को मजबूत करने के साथ जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...