Dehradun News: मध्य हरिद्वार में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से 20 हजार की आबादी प्रभावित
देहरादून, सितम्बर 15 -- Dehradun News: हरिद्वार। मध्य हरिद्वार में पानी की लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का काम उत्तराखंड जल संस्थान ने किया। मरम्मत काम के लिए क्षेत्र के चार पंपिंग स्टेशनों को किया गया बंद। क्षेत्र में रात से पानी की सप्लाई बाधित। सुबह करीब 20 हजार की आबादी पर पानी की किल्लत बनी। जरूरी काम पूरा करने के लिए लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। मरम्मत का काम देर रात से सुबह तक चलता रहा। सुबह 10:30 बजे मरम्मत काम पूरा होने के बाद भी पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। पिछले 15 घंटे से क्षेत्र के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे। अधिकारियों के अनुसार 11:30 बजे तक पानी की सप्लाई सुचारु हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.