Dehradun News: मदननेगी रोपवे सेवा शुरू न होने पर करेंगे आंदोलन
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीते दो माह से बंद मदननेगी-टिपरी रोपवे सेवा बहाल करने की मांग की है। कहा कि 15 दिन के भीतर यदि सेवा का संचालन शुरू न हुआ तो क्षेत्रीय लोगों के साथ आंदोलन शुरू करेंगे। डीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर विधानसभा के 50 से अधिक गांवों के आवागमन के लिए संचालित टिपरी-मदननेगी रोपवे से सेवा 1 सितंबर से बंद चल रही है। संचालनकर्ता कंपनी सिडकुल ने बजट के अभाव में सेवा बंद कर दी है। जिससे हजारों लोगों को 40 से 50 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजो को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने डीएम से जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.