देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्राचीन श्री शिव मंदिर धर्मपुर चौक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस में सोमवार को कथा व्यास आचार्य अरुण सती ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोप-गोपियों की भक्ति, गौ सेवा के महत्व और कंस के अत्याचारों का भावपूर्ण वर्णन किया।कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा गमन का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि अत्याचारी कंस ने श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा बुलाने के लिए अक्रूर को वृंदावन भेजा। अक्रूर दोनों भाइयों को अपने साथ मथुरा ले गए। भगवान श्रीकृष्ण के वृंदावन से मथुरा प्रस्थान का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के विश्राम अवसर पर श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विवाह प्रसंग पर प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर परिसर ...