Dehradun News: मतदाता सूचि से नाम हटाने के विरोध में प्रदर्शन
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विभिन्न सामाजिक जन संगठनों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में मार्च निकाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। संगठनों ने एसआईआर प्रक्रिया रद करने और मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की। उत्तराखंड इंसानियत मंच और उत्तराखंड महिला मंच के आह्वान पर लोग गांधी पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने राजपुर रोड होते हुए सचिवालय तक के लिए मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सचिवालय के निकट रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्री-एसआईआर और एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उत्तराखंड में करीब 17.05 लाख नाम हटाए गए, जबकि लगभग 4.01 लाख नाम जोड़े गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: वोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.