Dehradun News: मंदिर में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी
देहरादून, सितम्बर 27 -- Dehradun News: देहरादून। मोहकमपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी करने घुसे आरोपी को दबोच लिया गया। इंपेक्टर नेहरू कॉलोनी देवेंद्र चौहान ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने को मंदिर में संदिग्ध के पकड़े जाने का पता लगा। चीता टीम मौके पर पहुंची और आरोपी समर उम्र 27 वर्ष निवासी 15 नंबर गली, भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर को कब्जे में लिया। आरोपी की जेब से मंदिर के दानपात्र से चोरी की गई नगदी बरामद हुई। इसके बाद थाने लाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की गई। इस दौरान पता लगा कि आरोपी ने अपने नशे की लत पूरी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नशे के लिए दो महिलाओं के पर्स और मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.