Dehradun News: मंदिर के नाम से क्यूआर कोड जारी कर ठगी का प्रयास
देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: देहरादून। मयूर विहार स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर के नाम पर फर्जी क्यूआर कोड के जरिए चंदा ठगने का प्रयास किया गया है। मयूर विहार कल्याण समिति ने रायपुर थाने में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है। समिति अध्यक्ष राम ऋषि पाल सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में तीन सितंबर को समिति ने आधिकारिक क्यूआर कोड और दान पात्र से चंदा देने की अपील की थी। चार सितंबर की सुबह सोसाइटी के व्हाट्सएप पर बने सोशल कॉज ग्रुप नाम के ग्रुप में एक व्यक्ति ने चंदा हड़पने की नीयत से अपना फर्जी क्यूआर कोड डाल दिया। संदिग्ध लगने पर जब समिति सदस्यों ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो उसने फोन नहीं उठाया और तुरंत व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.