देहरादून, अक्टूबर 1 -- Dehradun News: देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कालीदास रोड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वच्छ भारत अभियान एवं 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...