देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन के शिष्टमंडल ने शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से मुलाकात कर शहर से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री ने स्पष्ट किया कि नगर निगम देहरादून पर यूपीसीएल के 9 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली दून के नागरिकों से कराने का शासन स्तर पर कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। शनिवार को मुलाकात के दौरान संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी ने बताया कि हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण व पौधों के संरक्षण, जल प्रबंधन, मास्टर प्लान-2041 में नागरिकों के सुझाव शामिल करने, दून-ऋषिकेश मार्ग पर पेड़ों के कटान, अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्याओं समेत अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री के सम...