देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सोत निवासी अनीस एक मंत्री के करीबी हैं। शनिवार को अनीस ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 अगस्त की सुबह करीब चार बजे उनका बेटा जवैश रिश्तेदार को छोड़ने रुड़की रेलवे स्टेशन गया था। वापस लौटने के बाद वह स्टेशन के बाहर एक चाय की दुकान पर बैठा था। इस दौरान कुर्सी को लेकर उसकी चाय की दुकान पर बैठे कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि 30 से 35 युवकों ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घेरकर धारदार हथियार, लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से हमला कर दिया। किसी तरह वह युवकों से छूटकर भागा तो उन्होंने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों...