Dehradun News: मंच पर भारत की आदर्श नारियों के रूप में नजर आईं नन्हीं बालिकाएं
देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: देहरादून। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से डालनवाला स्थित यूरो किड्स स्कूल परिसर में भारत की आदर्श नारियां विषय पर फैंसी ड्रेस शो आयोजित किया गया। इसमें नन्हीं बालिकाओं ने देश की महान महिला विभूतियों के रूप धारण कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कोई झांसी की रानी बनी तो कोई मदर टेरेसा। किसी ने पर्वतारोही बछेंद्री पाल का रूप धारण किया तो किसी ने गौरा देवी और तीलू रौतेली का। इसके अलावा बालिकाएं फ्लाइंग ऑफिसर, सेना की अधिकारी, पुलिस अधिकारी, खिलाड़ी और अधिवक्ता के रूप में भी मंच पर नजर आईं। नन्हीं बालिकाओं की प्रस्तुतियों ने भारतीय महिलाओं के साहस, संघर्ष और उपलब्धियों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य दिलप्रीत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.