Dehradun News: मंगलौर में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान
देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: मंगलौर। कस्बे के मौहल्ला मलानपुरा में मंगलवार सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान अनीशा निवासी मलानपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.