देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: मंगलौर। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में पीआरडी के एक अधिकारी को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार टीम के पहुंचते ही अधिकारी ने हाथ में लिए रिश्वत के रुपये फेंक दिए। इसके बाद विजिलेंस टीम ने ब्लॉक कार्यालय के बाथरूम से करीब 35 हजार रुपये की रकम बरामद की। अधिकारी को हिरासत में लेकर टीम पूछताछ कर रही है। कार्रवाई से ब्लॉक परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...