Dehradun News: भोगपुर - ईठारना रोड पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोग बाल-बाल बचे
देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: जौलीग्रांट। विधानसभा डोईवाला के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्र गड़ूल ग्राम पंचायत के अंतर्गत ईठारना रोड पर बमेत गांव के पास सोमवार देर शाम भोगपुर से खनन सामग्री लेकर ईठारना जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर कंडक्टर बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि डंपर जैसे ही खाई में गिरा ट्रक के दोनों दरवाजे खुल गए और वह ड्राइवर कंडक्टर छिटककर बाहर गिर गए, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सड़क का जल्द डामरीकरण नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि ईठारना रोड की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.