Dehradun News: भेल में अधिकारी की कोठी में घुसा जंगली हाथी, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
देहरादून, नवम्बर 12 -- Dehradun News: हरिद्वार। भेल क्षेत्र स्थित त्रिशूल गेस्ट हाउस के पास देर रात एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में घुस आया। हाथी सीधा एक अधिकारी की कोठी के परिसर में जा पहुंचा, जिससे आसपास के लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी कोठी के भीतर घूमता नजर आ रहा है। रिहायशी क्षेत्र में विशालकाय हाथी की मौजूदगी से लोग काफी देर तक दहशत में रहे और घरों में कैद हो गए। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। क्षेत्रीय बीट अधिकारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और सावधानीपूर्वक हाथी को कोठी से बाहर निकालकर सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा। हाथी के जंगल लौटने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.