Dehradun News: भूस्खलन की जद में बड़कोट के वार्ड नंबर 7 के पुरानी तहसील से भद्री मोहल्ले तक मंडरा रहा खतरा
देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: बड़कोट। बड़कोट नगरपालिका परिषद का भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील वार्ड नंबर सात के नीचे भू-धंसाव की समस्या फिर पैदा हो गई है। वार्ड के अंतर्गत पुरानी तहसील के निकट नीचे की ओर जमीन लगातार धंस रही है, जिससे यहां रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। पुरानी तहसील से लेकर भद्री मोहल्ले तक का पूरा क्षेत्र लंबे समय से भूस्खलन का दंश झेल रहा है। क्षेत्र के नीचे यमुना नदी के कटाव के कारण धीरे-धीरे भू-धंसाव बढ़ रहा है, जिससे बस्ती के साथ ही सड़क और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वर्ष 2010 में भी यह क्षेत्र आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसके बाद से क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या लगातार बनी हुई है। भू-धंसाव के कारण कई स्थानों पर मकानों में दरारें पड़ रही हैं, जबकि रास्ते और नालियां भी क्षतिग्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.