Dehradun News: भीमावाला में बारिश में ढहा अनाथ बच्चों का घर
देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: विकासनगर। ग्राम भीमावाला में लगातार हो रही बारिश के चलते एक गरीब परिवार का कच्चा मकान ढह गया। इस घर में रहने वाले चारों बच्चे अनाथ हैं और उनके सामने अब सिर छिपाने के साथ-साथ दो वक्त की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, साहिल और शेहवाज सहित चारों भाई अपने माता-पिता के निधन के बाद बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। बच्चों की माता निशा और पिता महफूज का पहले ही निधन हो चुका है। बारिश के कारण घर गिर जाने से अब परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई बार ब्लॉक विकासनगर में आवेदन कराया गया। आवास स्वीकृति की प्रक्रिया में शामिल होने के बावजूद अब तक उन्हें मकान का लाभ नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.