देहरादून, अगस्त 1 -- Dehradun News: हरिद्वार। भीमगोड़ा क्षेत्र में काली मंदिर के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर विशालकाय पेड़ गिरने से हरिद्वार-देहरादून और हरिद्वार-ऋषिकेश रेल मार्ग बाधित हो गया। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों का संचालन तत्काल रोक दिया गया। कई ट्रेनों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही रेलवे और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। ट्रैक से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रैक बंद होने से देहरादून और ऋषिकेश की ओर जाने वाली रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक को जल्द से जल्द साफ कर यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...