Dehradun News: भारी बारिश के बीच पुलिस जवान शिवभक्तों को सुरक्षित गंतव्य पर रवाना कर रहे
देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: हरिद्वार। हरिद्वार में लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में पुलिस जवान जुटे हैं। पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर डटे हैं । बारिश के बीच पुलिसकर्मियों ने विभिन्न मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखा है। शिवभक्तों को सुरक्षित उनके गंतव्य की तरफ रवाना कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि जलभराव और फिसलन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बारिश में कई शिवभक्तों की पुलिस ने सहायता की। पुलिस भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन और आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी बना रही है। बारिश के मौसम के बावजूद पुलिस की तत्परता और समर्पण से कांवड़ियों का आवागमन सुरक्षित एवं व्यवस्थित बन रहा है। यह भी पढ़ें- Hapur News: कांवड़ मार्गों पर चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया पुलिस बल य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.