देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: देहरादून। सरकार ने शुक्रवार को भारतीय वन सेवा के पांच अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। वन सचिव सी. रविशंकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) बनाते हुए जायका का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, तराई पूर्वी वन प्रभाग से दीपक सिंह को उप वन संरक्षक पिथौरागढ़ तथा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक राहुल मिश्रा को उप वन संरक्षक तराई पूर्वी प्रभाग (हल्द्वानी) भेजा गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़ से स्थानांतरित कर आदित्य रत्न को उप वन संरक्षक हल्द्वानी वन प्रभाग का जिम्मा मिला है, जबकि राजाजी पार्क की उप निदेशक पंडित शिरीन संजय को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नई उप निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: उत्कृष्ट कार्य के लिए कॉर्बेट पार्क वार्डन-ए...