देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: देहरादून। भारतीय मगर समाज समिति की ओर से हरेला पर्व-के तहत शनिवार को नई बस्ती क्लेमेन्टटाउन स्थित पंचायत भवन के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति से जुड़े लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण का पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। समिति के सचिव गोवर्धन राना ने बताया कि संस्था समाज सेवा के साथ-साथ पिछले 12 वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चला रही है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को हरा-भरा रखने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर यामू राना, मीना थापा, सागर थापा, ललित थापा, कृष्ण बहादुर राना, तारा बहादुर थापा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...