Dehradun News: भारतीय मगर समाज समिति ने क्लेमेंटटाउन में किया पौधारोपण
देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: देहरादून। भारतीय मगर समाज समिति की ओर से हरेला पर्व-के तहत शनिवार को नई बस्ती क्लेमेन्टटाउन स्थित पंचायत भवन के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। समिति के सचिव गोवर्धन राना ने बताया कि संस्था समाज सेवा के साथ-साथ पिछले 12 वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चला रही है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को हरा-भरा रखने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भारतीय मगर समाज समिति ने दिया पर्यावरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.