देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय दलित साहित्य अकादमी का 42वां स्थापना दिवस सोमवार को प्रेस क्लब के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का आह्वान किया।वक्ताओं ने अकादमी के संस्थापक एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को अपने महापुरुषों के इतिहास, साहित्य और संस्कृति से जुड़ना चाहिए। डॉ. भीमराव आंबेडकर के संदेशों को अपनाकर ही समाज में अधिकारों और सम्मान की प्राप्ति संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. जयपाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि डॉ. बीकेएस संजय और विशिष्ट अतिथि डॉ. केएस रंधावा रहे। इस दौरान समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों ...