देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: हरिद्वार। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय में उत्तराखंड सदस्यता अभियान प्रभारी, पूर्व कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के हालात बहुत खराब हो रहे हैं। चुनाव आयोग भाजपा की मदद कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटी को सरकार न्याय नहीं दिला रही है। एक आरोपी को संवैधानिक पद पर बैठा दिया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी महंत शुभम गिरी, राजेंद्र पराशर, मशकूर कुरेशी, बाबा शिवानंद आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: जेपी चौक पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...